Breaking News

सरायमीर: गोमांस के साथ दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास आटो रिक्शा पर लदा 100 किलो गौमांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 अक्टूबर 018 को सुबह एसआई राजीव कुमार यादव, एसआई श्याम यादव कांस्टेबल बच्चेलाल, निरज, कृषणमोरारी, विवेक, कमलेश मिश्रा  के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते समय मुखबिर से सूचना मिली कि आटो रिक्शा में मांस लाद कर दो व्यक्ति कहीं बेचने के लिए ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर दोनों एसआई संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर आटो रिक्शा को रोकने का इसारा किया तो दोनों वाहन छोड़ भागने लगे।पुलिस ने भाग रहे दोनों व्यक्ति को पकड़ कर आटो रिक्शा की तलाशी ली तो उसके अन्दर सौ किलो गौमांस मिला। मांस लदा आटो रिक्शा के साथ पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को थाने पर लाकर नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम-पता क्रमशः आकिब पुत्र अशफाक, तालिब पुत्र मोतिउद्दीन ग्राम फरिहां थाना निजामाबाद बताया। पुलिस ने अपराध  संख्या 177 में सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

By: Samachar india live


और नया पुराने