झाँसी।
मऊरानीपुर झाँसी।-नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर माता रानी की मूर्तियां स्थापित की गई।देवी मौके पंडालों में एवं देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देवी मां के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो रहे हैं। नगर की बड़ी माता मंदिर सराय की अंबे माता मंदिर कटरा की छोटी अंबे मंदिर ग्राम निमरानी की जसोदा मंदिर ग्राम बड़ा गांव में पहाड़िया पर स्थित चंडिका माता मंदिर एवं ग्राम भदरवारा में स्थित भद्रकाली माता मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।देवी मंदिरों में माताएं बहने एवं पुष्प बड़ी जोर से जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।वहीं अगर पंडालों में विराजमान देवी मां की प्रतिमाओं के समक्ष भक्ति गीत गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं।
नगर की बजरिया में देवी मां शंकर जी एवं गणेश जी की नई बाजार में काली माता सराफा बाजार निषाद आदि स्थानों पर माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया है। तथा मनमोहक झांकियों भी लगाई गई जा रही है जो काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।शारदीय नवरात्र पूजा अर्चना में देवी भक्त घंटे बाद आरती देवी पाठ कर सकती को भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।नवरात्रि के पर्व पर घर घर में जवारे खबरों के साथ सांग का भी पूजन किया जा रहा है।कुल मिलाकर नगर क्षेत्र में लोग देवी मां भक्ति में पूरी तरह से लगे हुए हैं जिससे पूरा वातावरण धर्म में नजर आ रहा है।
वही ग्राम बुखारा मैं युवा कमेटी द्वारा देवी माँ की मूर्तियों की स्थापना की गयी है।एवं युवा कमेटी द्वारा सही तरीके से प्रशाद वितरण किया जाता हैं।युवा कमेटी इस प्रकार है।अखिलेश राज अध्यक्ष, रवि राज उपाध्यक्ष,राजवीर, राजा,राजकुमार उर्फ गोलू ,मूलचंद उर्फ मुलू,उमेश,सुनील,अनिल,जयहिंद,रवि प्रकाश,संयोजक एवं सभी ग्राम बासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अखिलेश राज झाँसी