Breaking News

62 फीट ऊंचा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र।

गाजीपुर।

गाजीपुर सर्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति गांधी आश्रम करीमुद्दीनपुर द्वारा विगत 29 वर्षों से दुर्गा पूजा की जा रही समिति के कार्यकर्ताओं के समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा हर वर्ष एक से एक पंडाल का मॉडल बनाया जाता है।

 इस बार भी समिति द्वारा भुवनेश्वर मंदिर का मॉडल तैयार कराया जा रहा है इस 62 फिट ऊंचे मॉडल को गांव के नव युवकों ने 1 महीने के अंदर तैयार किया है इस समिति के सभी कार्यकर्ताओं दिन रात एक कर के चयन किए गए मॉडल को तैयार करने में लगे हैं इस समिति की खासियत है कि कोई बाहरी राहगीर से काम नहीं कराया जाता है स्वय कार्यकर्ता ही अपने परिश्रम से पंडाल को तैयार करते हैं हर वर्ष देश के विभिन्न मंदिरों का पंडाल के आधार पर गांधी आश्रम समिति का पूजा पंडाल तैयार किया जाता है करीमुद्दीनपुर गांव में गाधी आश्रम के अलावा कई जगह सब्जी मंडी आदि जगह दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है

रिपोर्ट: विनय कुमार पांडेय

और नया पुराने