गाजीपुर। गाजीपुर मरदह जनपद में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रही आए दिन कहीं ना कहीं कोटेदारों के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश है ताजा मामला मरदह विकासखंड के हैदर गंज गांव में का है जहां दिन शनिवार को राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ गांव में ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जमकर नारेबाजी करते हुए दुकानदार को घंटों बंधक बनाया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोटेदार को मुक्त कराया सिपाही से पूरा निवासी ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार गोरख खरवार की धाधली से गांव के लोग परेशान हो रहे हैं गांव के लोगों ने बताया कि हर महीने राशन वितरण में कटौती मिट्टी तेल का निर्धारित रेट से अधिक पैसा ले लेना समय से खदान वितरण नहीं करना वह कालाबाजारी वह ग्राहकों से बदतमीजी से पेश आना कोटेदार की आदत बन गई ग्राम वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दर्जनों लोगों का नाम अपात्र बता कर राशन कार्ड सूची से नाम कटवा दिया जब ग्राम वासियों ने राशन लेने कोटेदार के पास पहुंचा के कोटेदार ने कहा कि आपका नाम कट गया है इससे पूरे ग्राम वासियों में भूखमरी दिखाई दी और ग्राम वासियों ने अपना गुस्सा कोटेदार के ऊपर दिखाने लगे मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा बुझा कर शांत करवाया।
रिपोर्टर: विनय कुमार पांडेय
By: Samachar india live