Breaking News

मऊ जनपद की खबरों पर एक नजर।

मऊ।

शातिर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से चारपहिया (मोबीलियों) वाहन में लदी कुल 24 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब व मिलावट सामग्री बरामद।

जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे स्वाट टीम द्धितीय व थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करके ग्राम असना नहर पुलिया थाना घोसी मऊ से चारपहिया वाहन (मोबीलियो) में लदी 24 पेटी देशी शराब बंटी बबली (1152 शीशी), 08 पेटी अंग्रेजी शराब (384 शीशी) जिस पर DOLPHIN DELUXE WHISKY 180 ML अंकित है तथा रैपर बंटी बबली व अस्पष्ट चित्र अंकित 24 अदद व नाम अस्पष्ट 45 अदद रैपर व एक प्लास्टिक के थैले मे अलग अलग पोलिथिन में 2 किलो नौसादर, 2 किलो यूरिया व 1.5 किलो फिटकरी तथा दो 10 -10 लीटर प्लास्टिक के जरिकैन नाजायज शराब बरामद कर वाहन में बैठे एक व्यक्ति देवानन्द भारती उर्फ सोनू पुत्र जयप्रकाश भारती सा0 भीरा थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अनिल राजभर पुत्र महातम राजभर मऊ भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग एक साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी व देशी शराब में यूरिया, नौसादर, फिकटरी मिलाकर और अधिक नशीली बनाकर बन्टी बबली का रपैर चिपका कर अधिक दाम पर बेचने का काम करते है। उपरोक्त व्यक्ति  के पास से बरामद माल के आधार पर उनके विरुद्ध थाना घोसी पर मु0अ0सं0- 407/18 धारा- 272/273/419/420 प्च्ब् व 60/63 आबकारी अधि0  पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया 

 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार।

 मऊ। थाना दोहरीघाट में दिनांक 12.10.18 को उप निरीक्षक प्रेमबहादुर यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर हरिपरा से अनिल सिंह पुत्र बसन्त सिंह निवासी हरिपरा थाना दोहरीघाट मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 287/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 12.10.18 को उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बेलौरीकला से धर्मराज पुत्र केशव, सुरेश पुत्र रामबदन निवासीगण बेलौरीकलां थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से क्रमशः 30-15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 330,331/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

चोरों ने ग्राम प्रधान की बाइक उड़ाई।

रतनपुरा (मऊ) प्रधान की बाइक उचक्के ले उड़े, हलधलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर बुलंद के प्रधान रणजीत चौहान बृहस्पतिवार की संध्या को बाइक से अपना खेत घूमने गए थे, बाइक को सड़क पर खड़ा कर वह अंदर खेत में घूमने लगे ! इधर उच्चको ने सड़क से उनकी बाइक उड़ा दी!  काफी देर तक अपना खेत घूमने के बाद प्रधान जब सड़क पर आए ,तो वहां अपनी बाइक न देख उनके होश उड़ गए ! काफी देर तक उन्होंने अपने बाइक  की खोजबीन की ,परंतु उनकी बाइक का कहीं कोई अता -पता नहीं लगा! थक हारकर प्रधान हलधरपुर थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी!

रिपोर्ट- विपिन दुबे

करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला इस्लामपुरा के निवासी सैफुल्लाह उम्र 23 वर्ष पुत्र बदरुद्दीन की नागपुर में करेंट की चपेट मे आने से मौत हो गई।

सैफुल्लाह नागपुर में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था हर रोज की भांति आज भी काम पर गया था की अज्ञात कारणों से उसे करेंट  लग गया, और उसकी मौत हो गई ।मौत की खबर उसके दोस्तों ने मोबाइल से उसके घर वलीदपुर दिया । वहीं खबर सुन कर घर वाले नागपुर के लिऐ रवाना हो गये, और परिवार वालो का  रो रो कर हो रहा है बुरा हाल । 

रिपोर्टर- सूर्य प्रताप

और नया पुराने