झाँसी।
मऊरानीपुर झाँसी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जी संखवार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें मऊरानीपुर का बंगरा ब्लॉक के स्वास्थ विभाग महिला एवं बाल विकास पंचायत राज नगर विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।बैठक में मिजिल्स रूबेला अभियान 2018 के बारे में अधीक्षक डॉक्टर आर जी शंखवार ने विस्तार से बताते हुए कहा कि उक्त अभियान 26 नवंबर 2018 से प्रस्तावित है।यह अभियान कुल पांच सप्ताह चलाया जाएगा एवं अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मिजल रूबेला बीमारी से बचाव हेतु टीका लगाया जाएगा। यहां के प्रथम सप्ताह में विद्यालयों एवं अगले सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए बच्चों को लगाया जाएगा।एक घातक बीमारी है इसका कोई इलाज नहीं है केवल टीकाकरण से ही बचाव संभव है। बैठक में चिकित्साधिक्षक बंगरा डॉक्टर वैभव पुरोहित,मनोज निरंजन,डॉक्टर देशराज,संजय कुमार, वी डी ओ आलोक व्यास,अभिनव श्रीधर,मनोज जैन, मोहिनी गजया,एसके धमेंनिया,राम गोपाल,जयपाल सुमन,अशोक सिंह,मान सिंह,योगेंद्र पटेल,प्रवीण कुमार,संजीव वर्मा,गीता श्रीवास्तव,सरोज वर्मा, द्रोपती सुमन,बलबीर, मालती वर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अखिलेश राज