मऊरानीपुर झाँसी- नगर की पुरानी मऊ में स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में लगे मेले में इन दिनों असामाजिक तत्वों का बोल वाला बना हुआ है। तथा सुबह शाम मंदिर जा रही महिलाओं व युक्तियों पर कब्तिया कसते हुए देखे जा रहे है। इसकी वजह है कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी तैनात न होना है। मेले की लंबाई बजरिया चौराहे से बड़ी माता मंदिर तक की आधा किलोमीटर है। लेकिन यहां से लेकर मंदिर जाने वाले रास्ते में एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता है।
जबकि पिछले मेले में बजरिया से मंदिर तक पूरे रास्ते में पुलिस बल तैनात रहा था।लेकिन इस बार के मेले में केवल मंदिर की अंदर तीन चार महिला सिपाही नजर आ रही है। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।नगरवासियों ने इस और बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बड़ी माता मंदिर में लगे विशाल मेले में पुलिस बल तैनात कराए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट: अखिलेश राज झाँसी