Breaking News

राज्यस्तरीय आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

कवरेज डेस्क: राज्यस्तरीय आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपा।

सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर विश्वविधालय की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंदल सिंह ने सहयोगियों के साथ अजमतगढ़ ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन किया। और बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।

इंदल यादव ने कहा कि मंडल स्थापना के 25 साल बाद भी आजमगढ़ में विश्वविद्यालय नहीं खुला, जबकि वर्तमान में इसकी आबादी 55 लाख से अधिक है। यहां आठ तहसीलें, 22 ब्लाक व 10 विधानसभा के साथ ही दो लोकसभा सीटें भी हैं। प्रदेश में आजमगढ़ जनपद चौथा सबसे बड़ा जिला है। यूजीसी एक्ट के अनुसार 150 महाविद्यालय पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकती है। इस समय जिले में 200 से अधिक महाविद्यालय हैं। उन्होंने जनपद में तत्काल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की।

इस मौके पर आशीष मोदनवाल, कृष्णा रस्तोगी, विजय शर्मा, शैलेश गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता राहुल साहनी अनिल कान्नौजिया विवेक जयसवाल, सूर्यप्रकाश सिंह, शिवम राय, रोशन रंगवा, मनीष गुप्ता आदि थे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

By: Samachar india live



और नया पुराने