Breaking News

बैट्री के दूकान से लाखों की चोरी।

मऊ।

थाना क्षेत्र हलधरपुर के रतनपुरा बाजार में लखनऊ बलिया राजधानी मार्ग पर स्थित विजय कुमार राजभर निवासी शाहपुर कोतवाली रसड़ा बलिया की बैटरी की दुकान है।जो भीमपुरा तिराहा से महज दो सौ मीटर के दायरे में है। बुधवार को शाम ७ बजे के करीब दूकान बंद कर रोज़ के भांति विजय अपने घर चला गया। आज सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने देखा कि विजय के दुकान का शटर खुला हुआ है ।तो फोन के माध्यम से विजय को इस बात की सूचना दिया। खबर पाते ही विजय दुकान के पास पहुंचा पूरा दुकान खाली देख विजय के पांव तले जमीन खिसकने लगी ।सोचने की बात यह है कि यह दुकान बैटरी की है और विजय के मुताबिक करीब₹200000 के बैटरी व समान चोरों के द्वारा ले जाया गया है ।चर्चा का विषय यह है कि पुलिस पोस्ट जो भीमपुरा तिराहे पर बनाया गया है प्रशासन की माने तो वहां प्रतिदिन पुलिस की ड्यूटी लगती है ।और आसपास भी पुलिस गश्त करती रहती है। और इस बीच चोरों ने इतना बड़ा हौसला दिखाते हुए बैटरी की दुकान से इतनी सारी बैटरी कैसे उठा ले गए? या तो किसी साधन का प्रयोग किए होंगे 1-2 तो है नहीं कि मान लिया जाए एक बार में सब साफ कर लिया गया होगा ।इस बात की चर्चा पूरा बाजार में है कि पुलिस पोस्ट से महज 200 मीटर की दूरी पर जब चोरों ने आसानी से बैटरी की दुकान पर हाथ साफ कर लिया तो ग्रामीण इलाके के लोग अपने आप को कितना सुरक्षित समझेंगे। स्थानीय थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई ऐसी घटनाओं से लोगों में आक्रोश पैदा हो रहा है कुछ लोगों का कहना है कि कहीं ना कहीं इसमें प्रशासन की लापरवाही है कि जहां पुलिस पूरे रात गश्त करने की दावा करती है और पुलिस पोस्ट भी है उससे महज 200 मीटर की दूरी से बैटरी के दुकान से इतनी बड़ी चोरी हो गई और इसकी भनक तक भी नहीं चली ।बहुत पहले एक नेपाली व्यक्ति रहा करता था जो पूरी रात दुकानों की देखरेख किया करता था ।लेकिन उसे उचित श्रमिक ना मिल सका जिसके कारण अब कोई ऐसा करने वाला नहीं है जिसका नतीजा यह है कि आए दिन बाजार में कोई न कोई ऐसी घटनाएं होती रहती हैं ।आज दिनांक 11- 10 -2018 दिन  बृहस्पतिवार को प्रार्थी विजय कुमार द्वारा पुलिस को इस चोरी के घटना का लिखित सूचना भी दिया गया है।

रिपोर्ट-:-ए  के ह्यूमन

           

और नया पुराने