आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी की पुरुष टीम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय से सम्बद्ध जौनपुर,आजमगढ़, मऊ,गाजीपुर एवं इलाहबाद जनपद के महाविद्यालय की पुरुष कब्बड्डी प्रतियोगीता दिनाक 11-12/10 /2018 को विश्व विद्यालय परिसर में श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी के खिलाडीयो ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय पहुचने पर टीम तथा कोच डॉ0 प्रशांत राय का प्राचार्य डॉ0 रामअवध सिंह यादव,डॉ0 कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र एवं डॉ0 अखिलेश चन्द्र ने जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्ट: वीर सिंह