Breaking News

स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 देवगांव कोतवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आज़मगढ़। नए सत्र में परिषदीय स्कूलों को खोले जाने को लेकर प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों  संबोधित करते हुए देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने कहा कि इस बार भी इस विद्यालय को लगातार दूसरी बार शासन ने निपुण विद्यालय घोषित किया है, इससे यह साबित होता है कि शासन की मंशा पर जबसे इस विद्यालय को इंग्लिश मॉडल वर्ष 2018 से घोषित किया है तबसे यह विद्यालय प्रत्येक मानकों पर आज भी खरा उतर रहा है। यही कारण है कि आज यह विद्यालय लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज डॉ विमल तिवारी ने कहा कि बीच में विद्यालय वैश्विक बीमारी के चलते जो भी ब्यवधान बच्चो की पढ़ाई पर आया था उसे इस विद्यालय ने शीघ्र ही पूरा कर लिया।आज भी प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए हम सभी शिक्षक परिवार के लोग कृतसंकल्पित है, जिसमे अभिवावकों का भी सहयोग अपेक्षित है। इस क्रम को हर हाल में हमे आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने अभिवावकों से विद्यालय की आगामी रूप रेखा की चर्चा की और विद्यालयों के अध्यापकों से हर हाल में इसे पूरा करने का संकल्प याद दिलाया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक आशीष श्रीवास्तव ने अभिवावकों खासतौर पर उपस्थित महिलाओं से कहा कि महिलाएं यदि ठान ले तो वह अपने नॉनिहालो को पढ़ाई के माध्यम से फिर से देश को विश्व गुरु बना सकती है। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोंगो में विद्यालय प्रबंध समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सदिका बानो, अध्यापक उदय प्रताप दुबे, छुन्ना पाल, रेखा पांडेय, रीमा यादव, पंकज गुप्ता, राम अवतार, पूनम सिंह, प्रभाकर राय, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, बच्चा चौरसिया, नागेन्द्र यादव, सुनील कुमार, गुलिस्ता, मीना, रेशमा, सोफिया, नासरीन, रिंकी, उषा, बदरुन्निसा, गीता, सुमन मौर्य आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल मेले का भी आयोजन किया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

और नया पुराने