आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: भारत रक्षा दल जीयनपुर नगर इकाई के अध्यक्ष मदन शर्मा के नेतृत्व में जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान भारत रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर जीयनपुर नगर इकाई के अध्यक्ष मदन शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से हम लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं और लोगों को यह बताया भी जा रहा है कि वृक्ष हमारे जीवन में कितना उपयोगी है। यह हमें जिंदगी देते हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए आज अंधाधुन पेड़ों की कटाई के चलते मानव का जीवन खतरे में पड़ गया है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा और यह तभी हो सकता है जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं।
इस दौरान मौके पर मदन शर्मा नगर अध्यक्ष, हाजी अनवर अहमद, नगर महासचिव, दिनेश मणि त्रिपाठी जिलासचिव, महेंद्र पाल सिंह प्रमोद श्रीवास्तव .रामनयन यादव .विवेक प्रजापति .डाक्टर कमलेश कन्नौजिया . शाहआलम .मन्नान खान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

