Breaking News

कल मनाई जाएगी पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह सीपू की पुण्यतिथि।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह सीपू की आठवीं पुण्यतिथि कल 19 जुलाई को जीयनपुर स्थित विधायक आवास पर सादगी के साथ मनाई जाएगी। 
जिसने कोविड-19 को देखते हुए इस बार फिर विधायक के परिवार के लोग ही रहेंगे और जिससे स्व सीपू के बड़े भाई समाजसेवी संतोष सिंह टीपू, स्व सीपू की पत्नी विधायक वंदना सिंह, विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव सहित तमाम करीबी लोग उनको श्रद्धांजलि देंगे।
आपको बता दें 19 जुलाई 2013 को सुबह 9:25 पर कुछ बदमाशों ने उनके जीयनपुर आवास के सामने ही ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। जिसको लेकर जनाक्रोश इस तरह फैला की मामले को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आगे चलकर जनता ने उनकी धर्मपत्नी बंदना सिंह को सगड़ी का विधायक चुना।

और नया पुराने