आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी के बी0एड0 विभाग में अध्ययरत शोध छात्र, बी0 एड0 प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के छात्रो ने अपने आर्ट एवं एथिक्स के पाठ्यक्रम के अनुसार पर्यावरण पर केंद्रित 06 रंगोली डॉ0 अखिलेश चन्द्र ,डॉ0 जगदीश कुमार,डॉ0 शुभ्रा श्रीवास्तव के निर्देशन में बनायी। जिसमे पर्यावरण से जुडी समस्याओ का निदान प्रमुख केन्द्र बिन्दु था ।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने मूल्यांकन के उपरांत कहा कि-"मैं इस रंगोली प्रतियोगिता को देखकर अभिभूत हूँ, हमारे महाविद्यालय से ऐसी प्रतिभाये निकलेंगी तो महाविद्यालय का देश और दुनियाँ में नाम होगा।डॉ0 हसीन खा विभागाध्यक्ष हिंदी ने कहा कि मैं विभाग को इसके लिए बधाई देता हूँ और इस कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा करता हूँ।
इसके बाद डॉ0 शिव शंकर वर्मा विभागाध्यक्ष भूगोल का एक जलवायु परिवर्तन पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।डॉ0 प्रेमचंद्र यादव ने धन्यवाद दिया।डॉ0अखिलेश चन्द्र ने संयोजन और संचालन किया।
रिपोर्ट: वीर सिंह