Breaking News

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना की पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण करते समय मुखबिर की सूचना पर 25 शीशी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अबकारी अधिनियम के अंतर्गत जेल भेजा। पुलिस से जानकारी के अनुसार दिनांक 12 सितम्बर 018 को लगभग साढ़े आठ बजे शाम  एसआई राजीव कुमार यादव कांस्टेबल रामनरेश यादव के साथ अपराधियों के धड़पकड़ व दशहरा के मेला में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए छित्तेपुर बाजार पहुंचे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर  ग्राम खासडीह से नोनारी गांव जा रहा है।सूचना मिलते ही एसआई राजीव कुमार यादव हमराही के साथ कौरागहनी पोखरा के पास पहुंचकर मुखबिर के द्वारा बताए गए व्यक्ति का इंतजार करने लगे कुछ समय बाद खासडीह रोड से एक व्यक्ति आ रहा था  जब उसको रोकने का इसरा किया गया तो भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो वह अपना नाम पता सतिराम पुत्र चतुरी राजभर ग्राम नोनारी थाना सरायमीर बताया जामा तलाशी पर अवैध शराब की  25 शीशी 180 एमएल की जिसपर बाम्बे स्पेशल विकस लिखा था बरामद हुई पुलिस ने थाने पर लाकर अपराध संख्या 176 धारा 60 अधिनियम एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने