आज़मगढ़।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द दलित बस्ती की 55 वर्षीय अधेड़ महिला की छज्जे के गिर जाने उपचार के दौरान मौत। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरौली खुर्द दलित बस्ती निवासनी जगनी 55 पत्नी फिरनती शाम पांच बजे घर की महिलाओं के साथ सामान की खरीदारी करने के बाद घर जा रही थी ज्योंही कस्बा के महाजनी टोला पहुंची बन्दर ने धक्का देकर मकान का छज्जा गिरा दिया। छज्जा का ईंट महिला के ऊपर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई वहां मौजूद लोगों ने कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों हालत बिगड़ती देख आजमगढ़ रेफर कर दिया। आजमगढ़ निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। चार अक्टूबर 018 को मृतक महिला के पुत्र रमेश के 18 वर्षीय लड़का के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर