मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
जादूगर ने स्वछता और मतदाता जागरूकता जादू के माध्यम से किया जागरूक।
छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेस कर किया जागरूक।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजानशहीद के परिसर में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जहां लोगों को जागरूक किया वहीं जादूगर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जादू के माध्यम से प्रस्तुत कर मतदान करने व मतदाता बनने और भारत की विकास में भागीदारी निभाने को लेकर जादू के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को जागरूक किया ।
इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों सहित हजारों छात्रों ने शपथ लेते हुए मतदाता जागरूकता में भाग लिया और एक दूसरे को जागरूक करने व मतदाता बनने की लिए जागरूक करने की शपथ ली।
वहीं दूसरी तरफ सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक चले इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विधानसभा सगड़ी एवं विधान सभा गोपालपुर के लोग एवं कई विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित थी
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां लोगों को जागरूक किया वहीं सभी का मन मोह लिया ।कार्यक्रम का शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अपर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की उसके उपरांत छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात जादूगर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने एवं नामांकन कराने और स्वच्छता जागरूकता जादू के माध्यम से किया जिसपर लोग खूब ठहाके लगाए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतन्त्र में मतदाताओं को जो एक वोट का अधिकार दिया है उसका प्रयोग कर हम लोकतंत्र को मजबूत कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।वैसे भी आप सब देश के भविष्य निर्माता है।अधिक से अधिक मतदान करे और सभी को मतदान का महत्व समझाते हुए जागरूक करें।कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक रेडियो एफ एम 90.8 के सहयोग से किया गया।संचालन सीमा भारती श्रीवास्तव ने की।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने धन्यबाद ज्ञापित किया।अन्य में तहसीलदार सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह,प्रबन्धक मिर्ज़ा आरिफ बेग,प्रधानाचार्य डाक्टर मोहम्मद शाहेदीन, मिर्ज़ा अरफ़ात बेग,मिर्ज़ा अर्सलान बेग,मोहम्मद सोफियांन,मिर्ज़ा अनवर बेग,सुबहान खान,ओमप्रकाश गुप्ता,सन्तोष श्रीवास्तव आदि रहे।