मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
एस पी आर ए एवं डाग क्यायड पहुंची जांच के आदेश।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया स्टेट बैंक में बीती रात दीवार के पिछले हिस्से का खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाकर तोड़ने का प्रयास करते हुए चोरी का प्रयास किया ।पर किसी प्रकार की क्षति नहीं हो सकी। वही लाकर रूम में रखी गार्ड की राइफल चोर उठा ले गए।
वहीं दूसरी तरफ अशोक साहनी पुत्र श्री राम साहनी ग्राम अजगरा मसरकी थाना रौनापार निवासी जो की फौज से रिटायरमेंट है और 2 साल से स्टेट बैंक हरैया पर गार्ड का कार्य कर रहा है प्रतिदिन की तरह गार्ड ने राइफल लाकर रूम में रख कर घर चला गया ।सुबह 8:30 बजे लगभग ग्रामीणों ने जब देखा कि स्टेट बैंक की खिड़की टूटी हुई है तो वहां पहुंचकर चोरी की आशंका होने पर उन्होंने स्टेट बैंक मैनेजर प्रिंस चौधरी को फोन कर चोरी होने की सूचना दी लगभग 9:00 बजे पहुंचे शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी जिस पर जीयनपुर कोतवाली सहित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह सहित डाग स्क्वायड की टीम पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पर चोरी के समय बैंक का सीसी कैमरा बंद होने पर पुलिस अधीक्षक ने ब्रांच मैनेजर को फटकार लगाई और हिदायत दी कि सीसी कैमरा हमेशा चालू रखें एवं सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें ।तो दूसरी तरफ उन्होंने जीयनपुर पुलिस को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने के लिए आदेश दिया एवं एसओजी टीम को पूरे मामले की तह तक जाकर मामले की छानबीन कर खुलासा करने को कहा ।इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा जीयनपुर कोतवाली को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ रात्रि में ठंड बढ़ने के कारण हर साल की भांति चोरी की शुरुआत हो चुकी है और पुलिस अभी भी गस्त करने से कतरा रही है।