Breaking News

87 वे उर्ष की तैयारी अंतिम चरण में है।

मऊ।                    

कवरेज डेस्क: मुहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के नवसृजित नगर पंचायत वलीदपुर में स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्धकी किरमानी साहब के 87 वे उर्ष की तैयारी अंतिम चरण में है।आगामी 19 तथा 20 को लगने वाले इस दो दिवसीय उर्स मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले जायरीनो का क्रम जारी है। आगामी 18 अक्टूबर को इस उर्स मेले का बटोर है,तथा 19 अक्टूबर को प्रातः काल कुलसरीफ का कार्यक्रम रौजे पर तथा सायंकाल मोइनिया मंजिल से प्रस्थान कर गद्दीनशीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद मोइनी समेत हजारों की संख्या में जायरीन एवं श्रद्धालु चादर की रस्म अदा करने के लिए रौजे पर स्थित सूफी साहब की मजार पर चादरपोशी करेंगे। रात्रि में शमाखाने मे कव्वाली का कार्यक्रम है। इस बाबत उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना  आलोक कुमार जायसवाल, कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत वलीदपुर नितेश गौरव ने मौके पर पहुंचकर  रौजे को जाने वाले रास्तो एवं अन्य समस्याओं से अवगत होने के पश्चात  उपजिलाधिकारी ने उर्स मेले के पूर्व इन सभी मार्गो को दुरुस्त करने तथा साफ सफाई मुकम्मल करने का निर्देश दिया। जिस पर तत्काल साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था की तैयारी के लिए नगर पंचायत वलीदपुर मुस्तैदी से लग गया है। 

रिपोर्टर- सूर्य प्रताप

और नया पुराने