झाँसी मऊरानीपुर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों व नगर वासियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी झांसी को भेजे जाने हेतु एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर बताया कि इन दिनों नगर में विद्युत विभाग द्वारा भीषण कटौती की जा रही है।जिसका कोई समय निर्धारण नहीं है।
जिले की सभी गल्ला मंडियों में उर्द मूंग खरीद केंद्र खोले जाएं।प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय पात्र लोगों को दिए जाएं।झांसी जिले में भीषण बारिश होने से किसानों की ओर मूंग उर्दा की फसलें चौपट हो गई है।फसलों का ईमानदारी से सर्वे कराकर किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए।बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश किया जाए कि वह किसानों का बीमा क्लेम शीघ्र दें। जिसमें किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें।जिले की सभी मंडियों में जाने से किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिल सकेंगे।अभी किसान अपनी उर्द की फसल 23 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बेचने को मजबूर हो रहा है।जबकि समर्थन मूल्य 5600 रुपये है।प्रधानमंत्री आवास शौचालय योजना में काफी भेदभाव किया जा रहा है। जबकि इसका लाभ सिर्फ गरीब एवं पात्र लोगों को दिया जाना चाहिए था।नगर में हो रही विद्युत कटौती बंद की जाए।विभाग द्वारा वसूली के नाम पर किया जा रहा है
उत्पीड़न बंद किया जाए।यदि किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं की जाती तो किसान आंदोलन करने के लिए बाद हो जाएगा।ज्ञापन देते समय लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा,राहुल सिंह तोमर,वीरेंद्र कुमार,सत्येंद्र भदोरिया,पुष्पेंद्र सिंह,आनंद सिंह,रामचंद्र,राकेश कुमार,हरिराम कुशवाहा,भरत लाल,हरि ओम, मातादीन कुशवाहा,पवन सिंह,बृजेश कुमार,संजय सिंह,राम प्रकाश सिंह,अंशु,भगत,राहुल कुशवाहा, अजय सिंह,दुर्गा कुशवाहा,बालाजी सहित आदि किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अखिलेश राज