झाँसी मऊरानीपुर पूर्व सरकार को गए हुए लगभग 2 वर्ष का समय व्यतीत हो गया।लेकिन उसके नुमाइंदों का आज भी आपूर्ति कार्यालय मऊरानीपुर में कब्जा बरकरार बना हुआ है।लोगों का कहना है कि मऊरानीपुर तहसील के जो वास्तविक विभाग से रजिस्टर्ड राशन विक्रेता है वह विभिन्न गांव की राशन की दुकान नहीं चला पा रहे हैं।लेकिन जिनका इस विभाग से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है वह आज भी दो-दो तीन-तीन गांव को दुकानें चला रहे हैं और न तो इसका विरोध गांव वाले कर पा रहे हैं और न ही आपूर्ति विभाग के अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर पा रहे हैं। जिसकी वजह से गांव के लोगों को अपना राशन पानी लेने के लिए दस दस 10 किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है।लोग कहते हैं कि ऐसे हालातों में तो लगता है कि शायद प्रदेश में भाजपा की सरकार का एहसास अधिकारियों को नहीं हो रहा है और वे अपनी मनमाने ढंग से बिना रजिस्टर्ड राशन विक्रेताओं से अवैध रूप से सरकारी राशन की दुकानें चलवा रहे हैं और उन्हें शासन व उनके प्रतिनिधि का जरा भी डर नहीं है।
रिपोर्ट अखिलेश राज