झांसी।
मऊरानीपुर भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनता की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने आदेश देते हैं तो वह पूरे प्रदेश में लागू हो जाता है पर झांसी जिले की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करने से कतराते हैं।उन्हें शासन के आदेश का हवाला देने पर भी वह अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं।जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पावर कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक को निर्देश दिए थे कि नवरात्रि से लेकर दशहरा तक देवी मंदिरों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए तथा कटौती से मुक्त रखा जाए। लेकिन मऊरानीपुर के विधुत विभाग अधिकारी व स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आदेशों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया और रोजाना की भांति शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक एवं बड़े भोर 3:00 से 5:00 तक विद्युत कटौती निरन्तर रूप से मंगलवार से की जा रही है जो विद्युत कटौती का समय है उसी समय महिलाएं व पुरूष जलाभिषेक करने को जाती हैं तथा शाम के समय बड़ी माता मंदिर पर मेला लगा होने की वजह से महिलाएं खरीददारी भी करती हैं। और बिजली न होने पर कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।
रिपोर्ट अखिलेश राज