Breaking News

आज़मगढ़ के मालवीय पं कुबेर मिश्र की याद में कल "दी पैराडाइज़ मैरिज हाल" में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा।

पं कुबेर मिश्र का निधन जनपद की अपूर्णीय क्षति- खड्ग बहादुर सिंह

कवरेज डेस्क: आज़मगढ़ के मालवीय पं कुबेर मिश्र की याद में कल "दी पैराडाइज़ मैरिज हाल" में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
पिछले दिनों पं कुबेर मिश्र का निधन हो गया था, उन्होंने शिक्षा जगत में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था। वह मूल रूप से सगड़ी तहसील के करसौली गावँ के निवासी थे।

 उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की नींव रखी और क्षेत्र को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा, भजन-संध्या का आयोजन शनिवार 13 अक्टूबर शाम 5:00 " दी पैराडाइज मैरिज हाल, केंद्रीय विद्यालय रोड हीरापट्टी में किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन खड्ग बहादुर सिंह ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि: पं कुबेर मिश्र बेहद ही सरल व सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे, आज उस महान व्यक्ति का जाना हमारे जनपद की अपूर्णीय क्षति है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ० विजय बहादुर त्रिपाठी, अवध बिहारी मिश्रा, डॉक्टर श्याम नारायण सिंह, हीरा शर्मा, अमला सिंह, अमरनाथ तिवारी, जीत बहादुर लाल, जगत नारायण गोंड़, सोनू सिंह, प्रभाकर राय, प्रणीत श्रीवास्तव हनी आदि लोगों ने जनपद वासियों से अपील की है कि इस महामना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से लोग आए।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने