आज़मगढ़।
सगड़ी।
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में आउट डोर बैटमेंटल कोर्ट का उद्घाटन कालेज प्रबंधक दिनेश राय एवं प्राचार्य डॉ रामअवध यादव ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष यादव ने किया इस मौके पर प्रबन्धक दिनेश राय ने कहा कि- खेल से बच्चों का शारिरिक मानसिक विकास होता है।
प्राचार्य डॉ रामअवध यादव ने कहा कि- बच्चों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है, जो देश विदेश में कालेज का नाम रोशन करेंगे।
छात्रसंघ आशीष यादव ने कहा कि- छात्रों के लिए खेल में प्रोत्साहन मिले, खेल के माध्यम से इन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इस दिशा में मैं छात्र छात्राओं के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर आदर्श यादव भोलू, कुंदन सिंह, रवीन्द्र यादव, योगेश विश्वकर्मा, रामनयन यादव, प्रवीण यादव झब्बर, अरुण यादव, अँजेश यादव, राजेन्द्र यादव , शिवशंकर राय, सतीराम , रत्नेश राय, अब्दुल रशीद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह