Breaking News

किसानों का हक छीनने का प्रयास कर रही है सरकार --प्रवीण सिंह

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

काला कानून वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।

आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के चुनुगपार स्थित लद्दा शाह की मजार के पास किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार के रवैए के खिलाफ जमकर विरोध जताया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि- जो किसानों के लिए काला कानून बनाया गया है वह किसानों के हित में नहीं है। केंद्र सरकार यह कानून बनाकर किसानों की जमीन पूंजी पतियों के हाथ में सौंपना चाहती है ।जो किसानों की जमीन हथिया कर पूंजीपतियों के हाथों में किसानों को खिलौना बना रही है। ऊपर से देश का अन्नदाता आज सड़कों पर है पर सरकार यह काला कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। जबकि किसान बार-बार मांग कर रहे हैं कि इन कानूनों को वापस ले लिया जाए हमें ऐसे कानून की आवश्यकता नहीं है पर बीजेपी की सरकार शुरू से ही पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है जबकि महंगाई से किसान से लेकर आम आदमी तक पूरी तरह से त्रस्त है।उसके बावजूद सरकार सुनने को तैयार नहीं है ।यही नहीं आज डीजल और पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही है पर सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से कतरा रही है। जबकि हमारे पड़ोसी देशों में डीजल और पेट्रोल के दाम काफी कम है। हमारे यहां कंपनियां बेतहाशा मूल्य वृद्धि करती चली आ रही है । हम कांग्रेस के लोग सड़क से लेकर लोकसभा तक इसके लिए अभियान चलाएंगे ।हम किसानों का हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। और किसानों की जमीन पूजी पतियों के हाथों में जाने से रोकेंगे। वही हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा दिल्ली में किया जा रहा प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उसका साथ देने का काम करते रहेंगे। वही पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है और आजीवन लड़ाई लड़ती रहेगी। किसान जिस दिन चेत गया उस दिन बीजेपी की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा ।
वहीं जिला महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि- यह काला कानून बीजेपी सरकार की सोची समझी रणनीति है। जिससे कि किसान आज सड़कों पर खड़ा है और सरकार सुनने को तैयार नहीं है। ऐसी सरकार को जो न महंगाई रोक पा रही है नाही आम आदमी को किसी प्रकार की राहत मिल पा रही नहीं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल पा रहा है ऊपर से पूंजीपतियों के हाथों में कठपुतली बनकर ऐसी सरकार नाच रही है जिससे देश का काफी नुकसान हो रहा है ऐसी सरकार को गद्दी पर रहने का कोई हक नहीं है। 
चौपाल में इसके अलावा तमाम लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर किसानों का समर्थन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध राय एवं संचालन सुफियान खान ने किया। इस दौरान मौके पर राना खातून,महताब आलम,अजीत राय,मुकेश राय ,अरविंद जैसवार, मोहम्मद तहसीम,ओम प्रकाश यादव, अनिल राय, अनवारूल हक, मोहम्मद फुजैल , दयाशंकर, शाह आलम, पदम चौहान अखिलानन्द, मनोज कुमार, सूर्यनाथ तिवारी, गुरुप्रसाद, घुरफेकन प्रसाद आदि रहे।

और नया पुराने