मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
डीसीएम बाइक की टक्कर में महिला की मौत चालक घायल।
जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर कसडा आईमा गांव के पास डीसीएम व बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत व चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मिथिलेश पुत्र गुनई उम्र 30 साल अपनी भाभी कैलाशी देवी पत्नी शैलेश उम्र 40 साल निवासी कठैचा को लेकर लाटघाट बाजार में स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी कि जीयनपुर पहुंचने से पूर्व कसडा आईमा गांव के पास बिलरियागंज की तरफ से जीयनपुर के तरफ तेज गति से आ रही डीसीएम ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें महिला डीसीएम के नीचे आ गई व मौके पर ही मौत हो गई व चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा जीयनपुर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मिथिलेश की तहरीर पर धारा 279, 337, 338, 427, 304a आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया वहीं मृतका कैलाशी देवी के पास दो पुत्री एक पुत्र हैं बड़ी पुत्री पूनम उम्र 22 साल, प्रीति 16 साल, सतीश 10 साल, का है मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतिका कैलाशी देवी का पति शैलेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर परिवार की आजीविका चलाता है जीयनपुर पुलिस द्वारा डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया गया व चालक मौके से फरार हो गया।