Breaking News

झांसी: जगह-जगह पंडालों में विराजी आदिशक्ति जगत जननी मां।

झांसी।

मऊ रानीपुर नगर में जगह-जगह पंडालों में विराजी आदिशक्ति जगत जननी मां जगदंबा की श्रद्धा भक्ति में नगर वासियों के तल्लीन होने से धर्म का वातावरण बना हुआ है।सुबह शाम शक्ति स्वरूपा मां भवानी के जयकारों से गुंजायमान हो रहे हैं।वहीं देवी मंदिरों में दर्शनों पूजा अर्चना व आरती के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है।जिसकी वजह से समूचा नगर धर्ममय बना हुआ है।इसके साथ ही देवी पंडालों में देवी मां के गीत पर सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।नगर के ग्राम बुखारा में युवा कमेटी द्वारा इस वर्ष भी नवदुर्गा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।पिछले 3 वर्षों से गांव के युवा कमेटी नवदुर्गा महोत्सव पर देवी मूर्ति की स्थापना कर बड़े उत्साह के साथ उनकी सेवा कर पूजा करते है।

तथा प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।महाराज अरविंद कुमार गंगेले तथा युवा कमेटी -अखिलेश राज पत्रकार ( अध्यक्ष), रवि अहिरवार उपाध्यक्ष, संयोजक -राजवीर, मूलचंद उर्फ मुलू,राजकुमार उर्फ गोलू,राजा,उमेश,जयहिंद, एवं साउंड सिस्टम भूरे सहित आदि है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने