झाँसी मऊरानीपुर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कायाकल्प अवार्ड योजना हेतु जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में थीमर एसेसमेंट किए जाने के लिए राज्य स्तर से गठित टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर का पीमर एसेसमेंट किया गया।इस टीम ने जनपद ललितपुर के जिला क्वालिटी कंसलटेंट तारिक अहमद अंसारी व जनपद जालौन के जिला क्वालिटी कनसंलटेंट डॉ अरुण कुमार शामिल थे।इस टीम द्वारा सीएससी के जनरल वार्ड,प्रसव कक्ष,इमरजेंसी,एक्सरे कक्ष,कोल्ड चेन पॉइंट,ऑपरेशन थियेटर,प्रयोगशाला,औषधीय स्टोर कक्ष,रसोई घर,सहित समूचे चिकित्सालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण लैब टेक्नीशियन,एक्से टेकेनिषयन, सफाई कर्मचारी से सवाल जवाव किये तथा चिकित्सालय की सम्पूर्ण व्यवस्थाये,कूड़े कचड़े का निस्तारण,जैविक कचरे का निस्तारण साफ सफाई व्यवस्था जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही वर्क प्लेस प्रबंधन हाथ धोने के 6 चरण व हाथ धोने के 5 पल, एक दिवसीय सफाई,सेवा प्रदाताओं का मरीजों के प्रति व्यवहार भर्ती मरीजों की खानपान की व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की।टीम के निरीक्षण के दौरान अधिकक्षक आर जी शंखवार,राम मनोहर,आर जे सिंह,तनवीर रहमान संजय सिंह,अनुपमा यादव,विजय श्री शुक्ला,मोहिनी गजमा,एस के धमनिया,रामनिवास पांडे,संजीव कुमार,राम गोपाल, लक्ष्मण सहित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अखिलेश राज