झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस का सबसे बड़ा क्षेत्र बड़ा बाजार में पुलिस चौकी न होने की वजह से इस क्षेत्र में अनेक प्रकार के अवैध कारोबार चल रहे हैं तथा लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कोतवाली में जाना पड़ता है।जानकारी के अनुसार शासन द्वारा लगभग 10 वर्ष पूर्व मोहल्ला कुरेचा नाका मऊरानीपुर में नगर पालिका परिषद के सहयोग से बड़ा बाजार पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण करवाया गया था। लेकिन पुलिस चौकी की हालत खस्ता हालत बनी हुई है।चोर पुलिस चौकी के फाटक दरवाजे खिड़कियां निकाल कर ले गए हैं।सुअरों ने अपना घर बना लिया है।
इसकी वजह से पुलिस विभाग द्वारा पुलिस चौकी का उपयोग न किया जाना बताया जा रहा है।बड़ा बाजार में स्थापित पुरानी पुलिस चौकी पहले ही खत्म हो गई है।पुलिस चौकी का नया निर्माण भी उपयोग से बाहर हो गया है और ऐसे बड़ा बाजार पुलिस चौकी लोगों की नजरों में समाप्त हो गई है।जिसके चलते बाहरी क्षेत्र में बनी काशीराम आवास कॉलोनी में आए दिन लड़ाई झगड़े तथा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा की शिकायतें मिलती हैं।नगर वासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कराते हुए काशीराम कॉलोनी में पुलिस चौकी स्थापित कराए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट: अखिलेश राज