Breaking News

घर मे घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज।

झाँसी।

झाँसी मऊरानीपुर ग्राम ढकरवारा में तीन लोगों द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम ढकरवारा निवासी कालीचरण पुत्र हरिदास ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे घर पर था।तभी गांव के ही राजू,राज कुमार,महेंद्र पुत्रगण पन्ना लाल अहिरवार मेरे घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे ।जब गाली गलौज करने से मना किया तो तीनों ने मेरे साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने उक्त घटना की रिपोर्ट आरोपियों के विरुद्ध धारा 452, 323,504,506 के तहत दर्ज कर ली।

रिपोर्ट- अखिलेश राज

और नया पुराने