झाँसी।
झाँसी मऊरानीपुर टीकमगढ़ बस स्टैंड मऊरानीपुर के पास भाई के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर तीन लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम मोहल्ला परवारी पुरा निवासी पुनीत पुत्र राजेंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की रात्रि 9:00 बजे मेरा भाई टीकमगढ़ बस स्टैंड पर खड़ा था।तभी मोहल्ला अलयाई निवासी रवि यादव,लकी यादव पुत्रगण मान सिंह,चरण सिंह यादव पुत्र शंकर लाल यादव मेरे भाई से अभद्र टिप्पड़ी करने लगे जब मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 323,504,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया
रिपोर्ट: अखिलेश राज