कुशीनगर।
कवरेज डेस्क: रामपुरबगरा में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व तरयासुजान थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक के संयुक्त टीम ने पकड़ा 56 पेटी अबैध क्रेजीरोमियो शराब।
बताते चले की उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को मुखबीर से सूचना मिली कि रूपेश सिंह व दिनेश गुप्ता ग्राम रामपुरबगरा के घर मे हरियाणा निर्मित अबैध शराब रखा गया है जो बिहार ले जाने के लिए तैयारी कर रहा है मुखबीर के सूचना पर उपजिलाधिकारी अपने साथ तरयासुजान पुलिस को लेकर जब घर की तलाशी लिए तो 56 पेटी अबैध क्रेजीरोमियो शराब बरामद हुई बरामदगी के आधार पर तरयासुजान पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है, वही अंधेरे का लाभ उठाते हुए शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। इस दौरान एसआई अनिल कुमार का0 दिलीप चौरसिया मौजूद रहे।
रिपोर्ट: कमरूल हक