Breaking News

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश राय ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं समाधान के लिए पात्रों की बीडीओ को सौंपी सूची।

आज़मगढ़।

गरीबों के हित की लड़ाई के लिए सदैव रहूंगा तत्पर: ओमप्रकाश प्रकाश राय

कवरेज डेस्क: जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमप्रकाश राय ने आज सगड़ी तहसील के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत विंदवल गावँ कि राजभर बस्ती एवं अजमतगढ़ ब्लाक के मिर्जापुर, मालटारी, नदौरा, तालुका मोहम्मदपुर, सहित दर्जनों गांव के नागरिकों की विधवा, वृद्धावस्था, शौचालय, आवास की समस्याओं व आवश्यकताओं की पूर्ति व समाधान हेतु बीडीओ दिलीप सोनकर को सूची सौंपी। 

इस मौके पर ओम प्रकाश राय ने कहा कि- योजनाओं का समुचित लाभ गरीबों को नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में गरीबों के हित की लड़ाई के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।

बीडीओ ने भरोसा दिलाया कि-
अति शीघ्र पात्रों को शौचालय आवास व विधवा, वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही विंदवल में चौपाल लगाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया बताते चलें कि पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व एन एस यू आई की अध्यक्ष हया नोमानी ने बिंदवाल गांव की राजभर बस्ती में सघन जनसंपर्क किया था, और व्यक्तिगत तौर पर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया था, महासचिव ओमप्रकाश राय ने जनता की हर संभव मदद करने का आश्वासन व विभागीय मदद दिलाने के लिए भरोसा दिलाया, इस दौरान दीपक राय, राघवेंद्र राय, देवदन्त मिश्र, केवल यादव आदि लोग रहे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने