Breaking News

झाँसी: मऊरानीपुर को जिला बनाने की मांग।

झाँसी।

मऊरानीपुर झाँसी मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने की मांग चारों तरफ से उठ रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जयशंकर देवलिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपू मोदी, भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवसिंह परिहार, नव युवक स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अनिल सोनी, नगर विकास समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अनेक समाजसेवी संगठनों के लोगों का संयुक्त रूप से कहना है कि झांसी जिले की ललितपुर तहसील को जिला बने हुए कई दशक बीत चुके हैं। लेकिन मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने का नंबर अभी तक नहीं आया है। और अभी हाल में ही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी मऊरानीपुर तहसील से सटे मध्य प्रदेश की निवाड़ी को जिला बनाया जा चुका है। इसकी वजह उक्त लोग राजनेताओं की कमी मानते हैं। उक्त लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मऊरानीपुर को शीर्घ जिला बनवाए जाने की मांग की है। और वैसे ही लोगों की प्रतिक्रिया जिला बनाए जाने के संबंध में गलत नहीं है। मऊरानीपुर की आबादी, क्षेत्र फल ,भौगोलिक, स्थिति की दृष्टि से पूरी तरह से जिला बनने लायक है। यहां पर रेलवे लाइन सहित सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। फिर भी देश की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर आगे नहीं बढ़ पा रही है। हर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने की याद आती है। और चुनाव निकल जाने बाद बे इस बात को भूल जाते हैं। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक विहारी लाल आर्य ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला बनाए जाने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से एवं राजस्व परिषद के अधिकारियों से मऊरानीपुर की जिला बनाने के मानक की जांच कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी झांसी ने शासन को एवं उपजिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेज दी थी। हाल में ही हुए मेला जलविहार महोत्सव के उद्घाटन करने आए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने भी मेला ग्राउंड में उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों से हाथ उठवा कर जिला बनाए जाने की लोगों से राय मांगी थी । और सभी ने हाथ उठाकर जिलाधिकारी को अपनी सहमति दी थी। जिस पर जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन किया था कि हम शीर्घ मऊरानीपुर को भी है जिला बनवाए जाने की रिपोर्ट शासन को सौपना है। और इसके बाद शासन की ओर से ही सारी औपचारिकताएं पूर्ण होना है। स्थानीय विधायक विहारी लाल आर्य भी अपने प्रत्येक कार्यक्रमों में अपने उद्द्बोधन मे दावा करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने की शीर्घ घोषणा करेंगे। लेकिन तब से अब तक काफी समय व्यतीत हो गया है। पर मऊरानीपुर को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं हो सकी। अब पुनः बर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव आ रहे हैं।और फिर से सभी दलों के नेताओं अपने घोषणा-पत्र में मउरानीपुर को  जिला बनाएंगे।मऊरानीपुर क्षेत्र के लोग इस प्रतीक्षा का इंतजार कर रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कब मऊरानीपुर को जिला बनाये की घोषणा करते हैं।

रिपोर्टर- अखिलेश राज

और नया पुराने