झाँसी मऊरानीपुर मोहल्ला परिवारी पुरा मऊरानीपुर में अंतर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की एक बैठक पंडित जयशंकर देवलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयशंकर देवलिया ने कहा कि समाज में बेटियों की अहम भूमिका है। बेटी दो को तारती है। आज बेटियां भी पुरुषों के साथ कंधे कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सहभागिता निभा रही हैं। क्यों की बेटी है तो संसार है अन्यथा सब बेकार है। क्योंकि बेटी एक नहीं बल्कि दो कुल की नैया पार लगाती हैं। इसलिए बेटियों को संसार में आने दो उन्हें अच्छी शिक्षा और संसार देकर बेटियों को आगे बढ़ाने में सहभागी बने। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ग्रहण कराई। बैठक में अलोक व्यास,संजय दीक्षित, कुलदीप तिवारी,दिनेश गौतम, राम प्रकाश, आनंद,आशू भारद्वाज, विनू शर्मा,राजेंद्र दुबे, अशोक गिरी, अजय नायक, बंटी गंगेले,पवन मिश्रा,अभिषेक सहित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अखिलेश राज