झाँसी।
मउरानीपुर झाँसी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर बताया मऊरानीपुर क्षेत्र के बालू घाटों से शासन प्रशासन की मिलीभगत से बालू का खनन जोरों पर चल रहा है।क्षेत्र के ग्राम नवादा,रोरा,धबाकर लुहरगांव, रानीपुर,पचोरा,भकोरा सहित आदि घाटो से बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।विभाग द्वारा नगर में विद्युत कटौती एवं वसूली के नाम पर उत्पीड़न के कारण किसानों की फसल बीमा कंपनियों को आदेश देकर बीमा राशि दिलाने की मांग की है।ज्ञापन रामाधर निषाद,प्यारे लाल बेधड़क,आसाराम पटेल,हरिराम, अनुराग,गोविंद दास, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा,राकेश कुमार,बृजलाल,जगदीश प्रसाद,मातादीन कुशवाहा, मंगल लाल आदि किसानों के हस्ताक्षर है।
रिपोर्ट: अखिलेश राज