सरायमीर. स्थानीय थाना की पुलिस ने कस्बा सरायमीर एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा उसके पास से विभिन्न कम्पनियों के एटीएम कार्ड हुए बरामद।
जानकारी के अनुसार दिनांक 15 अक्टूबर 018 को लगभग साढ़े आठ बजे सरायमीर थाना के एसआई अखिलेश पाण्डेय हमराहियों के साथ कस्बा का भ्रमण कर रहे थे कि किसी ने सूचना दी कि कस्बा में स्थित जयसवाल कटरा में लगे तीन बैंकों के एटीएम मशीन पर एक व्यक्ति चक्कर लगा रहा है देखने में जालसाज लग रहा है सूचना मिलते ही एसआई अखिलेश पाण्डेय ने हमराहियों के साथ जयसवाल कटरा पहुंचकर घेराबंदी करने के बाद एटीएम मशीनों पर चक्कर लगाने वाले व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ एवं तलाशी ली तो गिरफ्तार के पास से अन्य व्यक्तियों के नाम का विभिन्न कम्पनियों के सात एटीएम कार्ड बरामद हुए उसने अपना नाम-पता अंगद राजभर पुत्र सुबेदार राजभर ग्राम डेहुआवर थाना बरदहं आजमगढ़ बताया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर