आज़मगढ़।
पूरा बाल नारायण गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
सगड़ी। आज तहसील दिवस पर ब्लाक हरैया के ग्रामसभा पूराबालनरायन के ग्रामीणों ने कोटेदार रामबृक्ष यादव के खिलाफ जमकर बवाल काटा,व धरना प्रदर्शन किया।
एसडीएम सगडी़ पंकज कुमार श्रीवास्तव को कोटेदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। और आरोप लगाया कि हमारे ग्राम सभा का कोटेदार रामबृक्ष यादव काफी मनबढ़ व गोलबन्द है, इसी के चलते कार्डधारको को खाद्यान्न के वितरण मे अनियमितता करता है।
मानक के अनुसार वितरण नही करता है, तथा मानक से कम राशन देता है अधिक पैसा लेता है राशन कि कालाबाजारी करता है बिरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है का आरोप लगाया और कहा कि अगर कोटेदार के खिलाफ जॉच कर कार्यवाही नही हुई तो हम लोग जिला अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे वही पर जब इस संबन्ध मे एसडीएम सगडी़ व नायब तहसीलदान ने कहा कि क्षेत्रीय पुर्ती निरिक्षक को जॉच के लिऐ दे दिया गया है दोषी पाऐ जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही कि जायेगी। इस मौके पर सुमन मौर्य लक्ष्मीना अमरेश तारा सितारा रीना दंगली उषा हरेन्द्र व ग्राम प्रधान अमित कुमार यादव मौजुद थे।
रिपोर्ट: ब्यूरो