मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चारों थाना द्वारा विजयदशमी के पर्व को देखते हुए विस्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा नदियों को प्रदूषण से बचाने हेतु खोदे गए गड्ढे का उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भ्रमण कर निरीक्षण किया व थाना प्रभारीयों को निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र में विजयदशमी के पर्व पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने हेतु वेर्मा ग्राम सभा में नदी के किनारे व अझौली घाट पर गढ्ढों की खुदाई करवा दी गई है वहीं रौनापार थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे कल्याणपुर घाट नैनिजोर में महुला चौकी क्षेत्र में बरदहुआ नाला के समीप गड्ढों की खुदाई कराई गई है
जिसका उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव व तहसीलदारअनिरुद्ध सिंह ने निरीक्षण कर जलभराव के साथ रास्तों को सुदृढ़ करने व मौके पर जेसीबी के साथ लाइव जैकेट विसर्जन के दिन लेकर प्रशासन के लोग दशहरा के उपरांत मूर्ति विसर्जन पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया और मूर्ति पूजा समिति को सूचित किया जा चुका है कि विसर्जन के दिन गड्ढों में मूर्ति विसर्जन किया जाए जिससे कि नदी व पर्यावरण के प्रदूषण को रोका जा सके।