Breaking News

दो ट्रक आमने सामने की टक्कर में एक की मौत दो घायल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र केशवपुर अंजानशहीद के पास आजमगढ --दोहरीघाट मार्ग पर बुधवार रात्रि लगभग 12 बजे लगभग दो ट्रक आमने सामने भीड़ गयी और पलट गई जिससे एक कि मौत मौके पर हो गयी और दो गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वही रात्रि लगभग 12 आजमगढ की तरफ से आ रही ट्रक का अगला चक्का भर्स्ट हो गया तभी जीयनपुर की तरफ से जा रही ट्रक टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ड्राइबर खलासी उसी में चिपक गए जिसे जेसीबी से काट कर निकालना पड़ा।जिसमे खलासी अमित यादव पुत्र मग्गू यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम हड़ौरा थाना कोटवा जनपद मिर्ज़ापुर की मौत मौके पर हो गयी।जबकि ड्राइबर चचेरा भाई राजकुमार पुत्र सुग्गु यादव उम्र 22वर्ष ग्राम हड़ौरा थाना कोटवा जनपद मिर्जापुर और दूसरे ट्रक चालक अनुज यादव उर्फ लालू पुत्र बृजराज उम्र 30 वर्ष ग्राम दखौलिया थाना गम्भीरपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज वेदान्ता में चल रहा  है। जो जीवन मृत्यु से जूझ रहा है।मृतक दो भाइयो में सबसे छोटा था।

और नया पुराने