Breaking News

दुर्गा पंडाल पर सजावट को लेकर दो सम्प्रदाय भिड़े।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़

पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में शांतिभंग में किया चालान।

कई बार हो चुका है विवाद,पंचायत कराकर मामला करा दिया जाता है शांत।

सगड़ी

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली  क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड में डीह स्थान पर बने दुर्गा पंडाल पर बुद्धवार को रात्रि लगभग आठ बजे सजावट और लाइट गली में लगाई जा रही थी कि मुस्लिम समुदाय के लोग और मूर्ति पंडाल के लोगो मे विवाद हो गया और हल्की मारपीट होने लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए मौके से पांच को हिरासत में ले लिया।

वही मौके पर पहुंचे सीओ,एसडीएम ने घटना की जानकारी लेने रात्रि में पहुंच गए थे।सुबह दोनों समुदायों के लोगो ने सुलह समझौते का काफी प्रयास किया और दुबारा इस तरह की घटना नही होने की बात कही पर प्रशासन ने नही मानी और शांति भंग में दो को छोड़ कर तीन का चालान कर दिया।जबकि मोहर्रम और दुर्गापूजा को लेकर ढोल बजाने और सजावट को लेकर कई बार विवाद हो चुका है और बार-बार लोग समझौता कराकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा है।अभी हाल ही में मोहर्रम पर ढोल बजाने को लेकर विवाद हुआ था तो दोनों पक्ष थाने पर पंचायत कर मामले को रफा दफा किया गया था।पर यदि यही हालत रही तो एक दिन बड़ी घटना होने से इनकार नही किया जा सकता जिसकी मुख्य वजह जीयनपुर पुलिस का पूरे मामले में ढीला रवैया अपनाना कहि बड़ी घटना को अंजाम न देदे।गुरुवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दोनों पक्षो को समझाया बुझाया और आदर्श दुर्गापूजा समिति के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता एव दूसरे पक्ष से मोहम्द कैफ,साकिन को शांतिभंग में चालान कर दिया एव शेष को नाबालिक होने कारण छोड़ दिया गया।

और नया पुराने