आज़मगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कालेज मलटारी में डॉ अखिलेश चंद्र के निर्देशन में पी0 एच-डी0 कर रहे शोध छात्र राघवेन्द्र वीर सिंह और अमित दुबे ने उनका स्वागत किया है।।ये दोनों छात्र वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर का गोल्ड मेडलिस्ट है।
पीएचडी शोध कर रहे छात्रों ने बताया कि-डॉ अखिलेश चंद्र जिनके अद्भुत इच्छाशक्ति, विचारशक्ति, अनुशासनप्रिय और कार्य समर्पण को देखकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है जिससे हम लोग अति प्रसन्नचित है
आज हम और हमारे प्रिय मित्र राघवेंद्र वीर सिंह (शोध छात्र )शिक्षक प्रशिक्षण विभाग मालटारी आजमगढ़ द्वारा अपने आदर्शवादी विचारधारा के साथ साथ संवेदनशील और अध्ययनशील गुरु का स्वागत बधाई और शुभकामना देने उनके के आवास पर पहुँचे और उन्होंने हम लोंगो को आशीर्वाद दिया तथा शिक्षक जैसे प्रतिष्ठित पद की गरिमा को बनाये रखना चाहिए इसके लिए उन्होंने ने बताया की व्यक्ति के पास ईमानदारी समर्पण और स्व मूल्यांकन जैसे शीलगुण का होना अति आवश्यक है और वास्तविक शिक्षक वह है जो छात्र को आने वाले चुनौतियों के लिए तैयार करे हम लोगो को गुरु का सानिध्य पाकर बहुत अच्छा लगा।
रिपोर्ट: ब्यूरो