Breaking News

हाटा पुलिस ने कट्टा कारतूस के साथ एक को दबोचा।

कुशीनगर।

जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस अधिक्षक कुशीनगर  राजीव नरायण मिश्र के निर्देश मे चलाए जा रहे अभियान मे आज  सुबह सात बजे के लगभग उपनगर कप्तानगज चौराहे पर कटटा कारतूस के साथ घुम रहे यूवक की प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र राय के नेतृत्व में एस आई ओम प्रकाश सिंह अपने हमराहियों इजहार खा, विजय, आदित्य के साथ मौके पर पहुचे की पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने लगा।

 जिसे दौडा कर पुलिस ने पकडा।जाच पडताल के दौरान उसके पास से एक अदद315बोर कटटा व एक कारतुस के साथ नाम पता कोतवाली क्षेत्र के गाव पोखरभिंडा निवासी राजू अंसारी पुत्र मैननूददीन अंसारी बताया, जिसे पुलिस ने आरम्स एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज जा रहा है।

रिपोर्ट: उदयप्रताप सिंह

और नया पुराने