Breaking News

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण कार्य।

मऊ।

समाचार इंडिया लाइव।

रतनपुरा में मेला के दौरान कल से लेकर आज तक श्री दुर्गा सेवा ट्रस्ट जोगापुर के तत्वाधान में निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवा वितरण शिविर लगाया। जिसमें मुख्य रूप से डी के, अजय, धनंजय, धर्मेंद्र एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया। मेले में आए हुए दर्शनार्थियों को ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क दवा वितरण एवं प्राथमिक उपचार किया गया, जिससे दर्शनार्थियों निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

इस ट्रस्ट के माध्यम से कई बार जगह जगह पर मुफ्त में उपचार व दवा वितरण पहले भी कराया जा चुका है , इस ट्रस्ट का कार्यालय दुर्गा नगर जोगापुर में स्थित है।

रिपोर्ट: अशुतोष यादव


और नया पुराने