झाँसी। मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर के तत्वाधान में मेला ग्राउंड में रावण दहन एवं दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी हरीशंकर ने श्री राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का तिलक व माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर ग्राम पंचायत मऊ देहात के गुड्डू मिस्त्री ने कहा कि अच्छे व्यक्ति की हमेशा विजय होती है। उप जिला अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पर्व हमें मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं। हमारी संस्कृति अनेकता में एकता की है।
अपर जिलाधिकारी हरिशंकर ने कहा कि अच्छा से बुराई के खिलाफ तथा अन्याय का प्रतिकार करने वाले करने का संकल्प लेने का आज का दिन है। अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने कहा कि आज धर्म की जीत हुई और अधर्म का नाश हुआ है। विजयदशमी का पर्व हमें सच्चाई पर चलने की प्रेरणा देता है। तथा अहंकार का नाश करने की सीख देता है। नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य नेभगवान श्रीराम का पूजन कर आरती की। तथा मुख अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की बाण़ से रावण के पुतले का तथा लक्ष्मण के बाण से मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला धू-धू कर जला उठा। आकर्षण आतिशबाज के बीच देखते ही देखते तीनों पतले जलकर राख हो गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण, राजेंद्र राहुल, मुस्तफा खान, खूबचंद ठेकेदार, आशीष कौशिक, नंदू रावत, सुनील शर्मा, गौरी शंकर वर्मा, पूरन लाल आर्य, लखन लाल साहू, मनोज कुशवाहा, अनिल सैन, कल्लू सेन, अखिलेश नायक, सुभाष सोनी, मयंक शर्मा, प्रमोद सेठ, फिरोज खान, सोहन लाल श्रीवास, चिंतामन श्रीवास सहित आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अभिलाष तिवारी ने किया एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद आर्य ने व्यक्त किया।इसके पश्चात धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य का त्यौहार। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को पान खिला कर दशहरा की दी बधाई।
रिपोर्ट: अखिलेश राज