सरायमीर. विजय दशमी व क्षेत्र के मेलों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज कुमार सिंह ने थाना परिसर में सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शांति कमेटी के बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्व में जिस स्थान पर दुर्गा माँ की मुर्ति स्थापित की जाती थीं उसी स्थान पर इस वर्ष भी स्थापित होंगी बीना अनुमति के मूर्तियां स्थापित करने के लिए कोई नया पण्डाल नहीं बनेगा और मुर्तियां स्थापित व विसर्जन के लिए पूर्व के रास्ते का प्रयोग करें।
सभी दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्ष अपने अपने पंडाल के सुरक्षा के लिए पानी व बालू अवश्य रखें जिससे बिजली तार सर्किट व अन्य किसी कारण से आगे लगने पर आसानी से काबू पाया जा सके । आगे उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल के पास पुलिस व होमगार्ड रहेंगे और आप लोग भी सुलझे हुए कम से कम पांच व्यक्ति को वहां रखें ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो । किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे अगर कोई व्यक्ति गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उससे खुद निपटने के बजाय हमारे पुलिस प्रशासन को बताएं। हिन्दू मुस्लिम व सभी समुदाय के लोगों से आग्रह करता हूँ कि भाईचारा के साथ मिलकर त्योहार मनाए उसी में सभी की भलाई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पूर्व के त्योहार जिस तरह शांति के साथ सम्पन्न हुआ है उसी प्रकार विजय दशमी व मेला भी सम्पन्न होगा । शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्षता के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, महादेव यादव, गुलशन कुमार, मोहम्मद तारिक, अमन गुप्ता, अमृत लाल , मुमताज खान, राज कुमार चौहान, बिजली विभाग के कर्मचारी व क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर