Breaking News

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालिका की मौत।

मऊ।

रतनपुरा। हलथरपुर थाने के चौकी क्षेत्र रतनपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिणडोहरी के भालूपुर पुरवा निवासी श्री उदय भान राम की पुत्री कुमारी  राजनंदनी जो 12वीं की छात्रा थी ।रोज की भांति आज वह कोचिंग करने जा रही थी ।कि मखना मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिसके कारण बालिका की तत्काल मृत्यु हो गई ।यह घटना करीब सुबह 6:30 पर हुई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रोज की भांति कुमारी राजनंदनी पुत्री उदयभान राम निवासी पिनडोहरी (भालू पुर) कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी उसी समय मखना ग्राम पंचायत के मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली क्राश कर रहा था जिसकी चपेट में आकर बालिका की मौत हुई ।ट्रैक्टर ट्राली का चालक भाग रहा था किंतु गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। गांव वालों का कहना है कि शासन प्रशासन के नजर में तो तमसा नदी से सफेद बालू का खनन पूरी तरह से बंद है ;किंतु जिस ट्रैक्टर ट्राली से बालिका की मौत हुई उस टाली में सफेद बालू लदा था ।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से 100 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर 100 नंबर पुलिस सहित  हलधरपुर एवं चौकी क्षेत्र के भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए ।तथा एस ओ तुरंत चालक को अपने गिरफ्त में लेकर मृत बालिका सहित ट्रैक्टर ट्राली व बालिका की साइकिल लेकर थाने चले गए। जहां से मृतिका के शरीर को पोस्टमार्टम हेतु मऊ भेज दिया गया 'एवं ट्रैक्टर ट्राली को तथा चालक  नज़ीर अहमद पुत्र जमीर अहमद निवासी लसरा थाना हलधरपुर को थाने पर ही पुलिस की देखरेख में रखा गया है। बालिका की मृत्यु की खबर पाते हैं परिवार में एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि शासन प्रशासन के नजर में सफेद बालू का काला कारनामा भले ही बंद है किंतु क्षेत्र के बहरामपुर; लसारा फरीदपुर घाट से बालू माफिया प्रतिदिन कई ट्राली बालू का सप्लाई स्थानीय प्रशासन से मिलकर करते हैं? यही कारण है कि चालक सुबह होने के डर से सफेद बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली तेजी से लेकर जा रहा था की कहीं सुबह हो जाएगा तो इस काले कारनामे का पोल खुल जाएगा ।

रिपोर्ट-:ए के ह्यूमन

             

और नया पुराने