Breaking News

आज अधिशासी अभियंता कार्यालय मऊ रानीपुर में बिजली की समस्या को लेकर किसानों का अनशन।

झाँसी।

मउरानीपुर झाँसी बुंदेलखंड किसान सेवा संघ की बैठक धमना जालौन प्रभारी शुभम पटेल के आवास पर राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बिजली विभाग के द्वारा लगातार किसानों के साथ किए जा रहे शोषण पर चर्चा हुई। जिसमें ढकऱ वारा में बनाई गई बिजली लाइन अधूरी होने एवं किसानों को समय से सिंचाई हेतु संयोजन न देने तथा महीनों से भटकते हुए किसानों की समस्या को बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का हल न होने से परेशान होकर 15 अक्टूबर 2018 से अधिशासी अभियंता कार्यालय मऊरानीपुर मैं अनशन करने की घोषणा  की गई।जिसमे सैकड़ों किसान शामिल होंगे।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने