Breaking News

घर वाले देखते रहे टीवी चोरों ने घर पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

एक लाख रुपये तक के समान उठा ले गए चोर।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुनापार ग्राम सभा में मुख्य सड़क किनारे स्थित मकान पर चोरों ने किया एक लाख रुपये तक के समान पर किया हाथ साफ ।

जानकारी के अनुसार हीरालाल पुत्र जमुना निवासी बड़ागांव पुनापार हाफिजपुर में स्थित पौधशाला पर देखरेख का कार्य करते हैं उनके घर पर पत्नी मीना छोटा पुत्र सुकेश व बड़ी पुत्रवधू फूलमती उसके दो पुत्र घर पर टीवी देखने के साथ रात्रि 9:00 बजे खाना खा रहे थे कि घर के पीछे की दीवार तोड़कर घर में से एक बड़ा बक्सा दो छोटे बक्सा चोर उठा ले गए जिसमें पुत्रवधू का दो सोने की चेन एक अंगूठी एक मंगलसूत्र व सोने की लॉकेट व एक चांदी की पायजेब के साथ घरवालों के कपड़े बक्से में थे जो लगभग एक लाख रुपये तक के थे जिसकों चोर उठा ले गए।

जीयनपुर थाने पर हीरालाल के द्वारा तहरीर दे दी गई मुकदमा अभी दर्ज नहीं हुआ।

और नया पुराने