Breaking News

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित हुई भारत को जानो प्रतियोगिता।

मऊ

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज नगर के एक प्लाजा में संपन्न हुआ राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो श्री निर्मल जोशी जी ने यह क्विज कांटेस्ट कंडक्ट किया।

वरिष्ठ वर्ग में सुभागी देवी इंटर कॉलेज प्रथम एवं तत्व बोध हाई स्कूल मऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में सेक्रेट हार्ड ने प्रथम एवं काफी कसम कस रहे द्वितीय स्थान के लिए टाई हुए परिणाम में अंततः सेंट जीएन पब्लिक स्कूल को निराशा हाथ लगी एवं डॉन बॉस्को ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया परिषद की मऊ शाखा ने इस बार एक कीर्तिमान रचते हुए जिले भर के लगभग प्रत्येक क्षेत्र के स्कूलों में 7000 से ऊपर बच्चों के बीच में यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई विशेष बात यह रही की परिषदीय स्कूल के एक समूह ने प्रथम क्षेत्र में अपना स्थान बनाया और क्विज टीम का हिस्सा बनी इसने यह सिद्ध किया की प्रतिभा सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी है जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हरकेश सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद पूरे भारतवर्ष में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जिसका सारा ध्यान एवं आने वाला धन अपने देश के लोगों के ऊपर ही खर्च होता है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आनंद प्रकाश मिश्रा पूरे परिषद को इस भव्य आयोजन के लिए अपना साधुवाद दिया परिषद की शाखा अध्यक्ष डॉक्टर अलका ने अतिथियों का स्वागत किया एवं परिचय कराया सचिव प्रकाश जैन ने भारत को जाने के बारे में बताया एवं कोषाध्यक्ष रवीश तिवारी ने भारत विकास परिषद के बारे में लोगों को जानकारी दी मऊ शहर में पहली बार कोई क्विज प्रतियोगिता बड़ी एलइडी स्क्रीन पर आयोजित हुई जिससे बच्चों के बीच में काफी उत्साह रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी , मधु राय ,डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव राधिका थरड ,दीपक जैन, अनुराग बरनवाल ,सौरभ जयसवाल अशोक अग्रवाल आजमगढ़ से आए डॉ भगत सिंह राम प्रताप सिंह एवं तमाम स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एसएन राय ने एवं धन्यवाद मुरारी लाल केडिया ने दिया दोनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रमशः 11000 एवं 5100 की नकद धनराशि तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने